दिनांक 07 जून 2026 को पैरघा परिहार फाउंडेशन के प्रधान कार्यालय, हवेली खड़गपुर, मुंगेर (बिहार) में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विशेष रूप से महिलाओं को आमंत्रित किया गया था, जिसमें बांका जिले से भी बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।
बैठक का मुख्य विषय महिलाओं के रोजगार, आत्मनिर्भरता एवं आर्थिक सशक्तिकरण पर केंद्रित रहा। इस अवसर पर फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आदित्य कुमार सिंह ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए रोजगार के विभिन्न अवसरों एवं स्वरोजगार योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की।



अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि महिलाओं का आर्थिक रूप से सशक्त होना समाज के समग्र विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने आश्वासन दिया कि पैरघा परिहार फाउंडेशन द्वारा शीघ्र ही महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ठोस पहल की जाएगी।

बैठक में उपस्थित महिलाओं ने फाउंडेशन की इस पहल का स्वागत किया तथा रोजगार संबंधी योजनाओं में सक्रिय भागीदारी का संकल्प व्यक्त किया।
पैरघा परिहार फाउंडेशन समाज के विकास, शिक्षा, रोजगार एवं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में निरंतर कार्य करता रहेगा तथा भविष्य में भी समाजहित से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा।